शहर

कांवड़ यात्रा के नए फरमान पर मचा सियासी घमासान; पवन खेड़ा बोले- UP सरकार की मंशा को नहीं होने देंगे कामयाब

Kawad Yatra 2024: यूपी में कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन के एक फरमान को लेकर घमासान मचा हुआ है। समाजवादी पार्टी से लेकर कांग्रेस तक ने इस फरमान पर आपत्ति दर्ज कराई है। ​कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि फरमान के पीछे की मंशा बड़ी स्पष्ट है, हिंदू कौन और मुसलमान कौन?

Image

कावड़ यात्रा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पवन खेड़ा ने भी दर्ज कराई तीखी प्रतिक्रिया।
  • अवाम को भटकाने की कोशिश: सपा सांसद।
  • अधिकारी भी संविधान की लेते हैं शपथ : सपा सांसद।

Kawad Yatra 2024: यूपी में कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन की ओर से एक फरमान जारी किया गया, जिस पर घमासान जारी है। रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने इसे संविधान के खिलाफ बताया है।

दरअसल, कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले दुकानदारों को अपने दुकान पर मालिक या काम करने वाले का नाम लिखने का फरमान जारी किया गया है। प्रशासन के इस फरमान पर रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि ऐसे कदम से लोगों में आपसी सौहार्द बिगड़ेगा। संविधान में कहा गया है कि इक्वालिटी और भाईचारा होना चाहिए, भेदभाव नहीं। अधिकारी भी संविधान की शपथ लेते हैं कि वह किसी के साथ भेदभाव नहीं होने देंगे।

'संविधान के खिलाफ है फरमान'

उन्होंने कहा कि इस आदेश का मकसद असल मुद्दों से अवाम को भटकाना है। किसानों, नौजवानों के मुद्दे से अवाम का ध्यान भटकाना इनका मकसद है। यह फरमान देश के संविधान के खिलाफ है।

समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एसटी हसन ने कहा कि यह समाज को बांटने की साजिश है। ऐसा ही एक ट्रेंड जर्मनी में चला था जिसमें एक कम्युनिटी को बॉयकॉट करने का संदेश था। हमें ऐसा लगता है कि हिंदू-मुसलमान कर भाजपा सरकार समाज को बांटना चाहती है। इस तरह का फरमान जारी कर एक संदेश दिया जा रहा है कि मुसलमानों की दुकान से कुछ भी खरीदना बंद कर दें।

'हिंदू कौन और मुसलमान कौन?'

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के रूट पर फल-सब्ज़ी विक्रेताओं व रेस्टोरेंट ढाबा मालिकों को बोर्ड पर अपना नाम लिखना होगा। इसके पीछे की मंशा बड़ी स्पष्ट है, हिंदू कौन और मुसलमान कौन? हो सकता है कि इसमें जाति भी हो। यूपी सरकार ने जो आदेश जारी किया है, इसके पीछे मंशा है कि कैसे मुसलमानों का आर्थिक बहिष्कार का सामान्यीकरण करना है। इस मंशा को हम कामयाब नहीं होने देंगे। चाहे वो हिंदू या फिर मुसलमानों के लिए करें।

(इनपुट: आईएएनएस)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article