शहर

Ram Mandir: अब रामलला के आसानी से होंगे दर्शन, एक साथ बनावाएं 6 महीने का स्पेशल पास, जानें कैसे करें अप्लाई

अगर आप भी अयोध्या में रहते हैं और रामलला के रोजाना दर्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पास बनवाना होगा। पास बवनाने से रोजाना मंदिर में प्रवेश और दर्शन करने में आसानी होगी। साथ ही आपको कुछ नियमों का भी ध्यान रखना होगा। जानिए पास कहां और कैसे अप्लाई कर सकते हैं-

Image

अयोध्या राम मंदिर

KEY HIGHLIGHTS
  • अब रोजाना रामंदिर के करें दर्शन
  • ट्रस्ट ने जारी किया स्पेशल पास
  • जानें कैसे करें अप्लाई

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में रहने वालों भक्तों के लिए खुशीखबरी है। अगर आप रामलला के रोजाना दर्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक पास बनवाना होगा। जिसे पूरे 6 महीने के लिए जारी किया जाएगा। इससे मंदिर में दर्शन करना काफी सुगम हो जाएगा। दरअसल राममंदिर के निर्माण के बाद भक्तों की भारी भीड़ होने के कारण यहां के निवासियों को रामलला के दर्शन में समस्या आ रही है। जिसे देखते रोज मंदिर में दर्शन के लिए पास जारी किया जा रहा है।

रोजाना दर्शन के लिए स्पेशल पास

राम मंदिर में रोजाना दर्शन के लिए संत-महंत और यहां के रहने वाले लोगों ने यह फैसला लिया है कि रामलला के नित्य दर्शन के लिए पास जारी किया जाएगा। जिसके जरिए भक्तों का मंदिर में रोजाना आने आर भगवान राम के दर्शन करने में आसानी होगी। इसके लिए निवासियों को एक फॉर्म भरकर मंदिर के ट्रस्ट के कैंप में कार्यालय में जमा कराना होगा। जहां से भक्तों को पास जारी कर दिया जाएगा। साथ ही मंदिर में भक्तों के नियमित दर्शन के लिए अलग से एक रास्ता भी दिया जाएगा।

पास बनवाने का समय

इस पास के आवेदन करने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। अनुमति पत्र सुवह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। रोजाना दर्शन के लिए सुरक्षा नियमों का पालन करना भी अनिवार्य रहेगा। मोबाइल फोन, पूजा सामग्री, प्रसाद आदि लेकर प्रवेश नहीं होगा। जिनके पास अनुमति पत्र है, वे डी-1 द्वार से ही प्रवेश कर सकते हैं।

पास बनवाने के नियम

एक बार बनाया गया अनुमति पत्र 6 मास तक ही मान्य होगा। वहीं 6 मास के बाद कार्ड को रेन्यू कराना होगा। अगर पाया गया कि नित्य दर्शन के नाम पर अनुमतिपत्र लिया गया और एक महीने में एक महिन में बार ही आते हैं तो पास निरस्त किया जा सकता है। रोजाना दर्शन के लिए अपना प्रवेश पत्र नित्य दर्शन के समय पुलिस बूथ पर दिखाना होगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article