प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर दिल्ली सरकार ने लगाया ब्रेक; किताबें-ड्रेस खरीदने की अभिभावकों को दी आजादी

Delhi Private Schools: दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर अब सरकार पूरी तरह सख्त मूड में नजर आ रही है।

Delhi Private Schools: दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर अब सरकार पूरी तरह सख्त मूड में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ने पर स्कूलों का टेकओवर भी किया जा सकता है।

Rekha Gupta Govt

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

दिल्ली सरकार के सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी प्राइवेट स्कूल अपने नोटिस बोर्ड, आधिकारिक वेबसाइट और यदि स्कूल परिसर में स्टोर संचालित होता है तो वहां यह लिखित रूप में प्रदर्शित करें कि अभिभावक किताबें, ड्रेस और स्टेशनरी अपनी पसंद के किसी भी विक्रेता से खरीदने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी अभिभावक को किसी एक निर्धारित दुकान से सामान खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।

End of Feed