मध्य प्रदेश में चलती ट्रेन में बच्ची का जन्म, परिवार ने रखा ये नाम; सुनकर चौंक जाएंगे आप

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 23, 2024, 03:46 PM IST

मध्य प्रदेश के विदिशा में एक महिला ने चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया है। कामायनी एक्सप्रेस में बच्ची का जन्म होने के बाद परिवार ने उत्साहित होकर ट्रेन के नाम पर बच्ची का नाम रख दिया।

Vidisha News: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में 24 वर्षीय महिला ने चलती ट्रेन में एक बच्ची को जन्म दिया है, जिसके बाद उत्साहित परिवार के सदस्यों ने नवजात का नाम ट्रेन के नाम पर रखा दिया। रेलवे अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई।

baby birth in Kamayani Express

ट्रेन में बच्ची का जन्म।

नासिक से सतना जा रही थी महिला

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) निरीक्षक मंजू महोबे ने कहा कि महिला अपने पति के साथ महाराष्ट्र के नासिक से मध्य प्रदेश के सतना तक यात्रा कर रही थी, तभी उसे भोपाल और विदिशा के बीच प्रसव पीड़ा हुई। प्रसव पीड़ा के बाद महिला ने अन्य यात्रियों से मदद की गुहार लगाई।

End of Feed