फिर उमा भारती बदलेंगी रास्ता? राम का नाम लेकर BJP पर बरसीं, कहा- हिंदू धर्म पर भाजपा का पेटेंट नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 11:11 PM IST

हाल के दिनों में उमा भारती ने शराबबंदी को लेकर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोल रखा है। वह शराबबंदी की मांग को लेकर शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को भी घेर रही हैं। हाल ही में, वो शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए एक शराब की दुकान पर पत्थर भी फेंकती दिखी थीं।

भाजपा नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती जिस तरह का बयान इन दिनों दे रही हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि वो अपने रास्ते फिर से अलग करने वाली हैं। शराबबंदी को लेकर पहले से ही वो भाजपा सराकर को निशाने पर ले रखी हैं। अब उन्होंने भगवान राम के नाम पर भी पार्टी पर हमला बोल दिया है।

uma bharti

भाजपा नेता उमा भारती

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा राज्य में हनुमान मंदिर बनवाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भगवान राम और हनुमान की भक्ति पर भाजपा का कॉपीराइट नहीं है। शुक्रवार को कहा कि राम का नाम, हनुमान का नाम या हिंदू धर्म पर भाजपा का पेटेंट नहीं है। एक बयान में उन्होंने कहा- "कोई भी व्यक्ति इन पर आस्था रखता है या रख सकता है, अंतर सिर्फ इतना है कि इन पर हमारी आस्था राजनीतिक लाभ हानि से परे होती है।"

End of Feed