Ujjain Rape Case: ऐसे कृत्य भारत माता को पहुंचाते हैं आघात, दरिंदों को जीने का नहीं कोई हक- बोले धीरेंद्र शास्त्री

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 28, 2023, 02:22 PM IST

Ujjain Rape Case: मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में जघन्य बलात्कार की शिकार 12 वर्षीय लड़की का इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में बुधवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों के दल ने ऑपरेशन किया जिसके बाद उसकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है।

Ujjain Rape Case: मध्य प्रदेश के उज्जैन में नाबालिग से रेप के मामले पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने दो टूक कहा है कि ऐसे दुष्कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा करने वालों को जीने का कोई हक नहीं है। ऐसे कृत्य भारत माता को आघात पहुंचाते हैं। सरकार को ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

दरअसल, यह पूरा मामला 25 सितंबर, 2023 का है। महाकाल की नगरी में उस रोज 12 साल की मासूम के साथ जघन्य बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद वह दर्द से कराहती हुई इधर-उधर भटकती रही। पीड़िता इस दौरान लगभग आठ किलोमीटर चली और लोगों के घरों के पास भी गुजरी मगर किसी ने उसकी मदद को हाथ न बढ़ाया।

End of Feed