Guna News: भारी बारिश के बाद तालाब बना मौत का ताल, नहाने गए दो भाइयों ने गंवाई जान

गुना के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में सतनपुर गांव में दो नाबालिग भाई तालाब में नहाने के लिए गए थे। लेकिन डूबने से उनकी मौत हो गई। जब दोनों काफी देर तक बाहर नहीं आए, तब उनके साथ नहा रहे अन्य बच्चों ने ग्रामीणों को इसके बारे में बताया। उन्होंने दोनों भाइयों को तालाब से निकाला और अस्पताल लेकर गए। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया।

Guna News: मध्यप्रदेश के गुना में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां तालाब में नहाने गए दो नाबालिग भाइयों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। गांव वालों ने उन्हें तालाब से निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की। यह घटना गुना से 20 किलोमीटर दूर बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के सतनपुर गांव में हुई।

drown

प्रतीकात्मक फोटो

बजरंगगढ़ थाना प्रभारी कृपाल सिंह परिहार ने बताया कि सतनपुर के एक तालाब में दो नाबालिग भाइयों की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने कहा, "शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।" गांव के सरपंच जितेंद्र तोमर ने कहा कि सतनपुर निवासी भानू राजपूत के बेटे विक्रम (13) और लड्डू (11) बुधवार शाम लगभग 4 बजे गांव के ही नजदीक स्थित तालाब में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान विक्रम और लड्डू काफी देर तक पानी से बाहर नहीं निकले तो उनके साथ तालाब में नहा रहे अन्य बच्चों ने ग्रामीणों को सूचित किया।

End of Feed