मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, मूर्ति विसर्जन करने गया ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरा; 11 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के खंडवा में नदी में ट्रैक्टर ट्राली गिरने से में 14 लोग डूब गए, जिनमें से 11 लोगों की बॉडी निकाल ली गई हैं। हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया।

खंडवा : जिले में विजयदशमी के दिन एक बड़ा हादसा हुआ। माता की प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पंधाना थाना क्षेत्र के जामली गांव के पास आबना नदी में गिर गई। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लापता हैं। ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और पंधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया पार कर रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में जा गिरी। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 14 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने का प्रयास किया।

tractor trolley falls into river in Khandwa

खंडवा में नदी में ट्रैक्टर ट्राली नदी में गिरा

खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही खंडवा के कलेक्टर और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी शुरू कर दी।

End of Feed