Times Employ India Foundation ने झाबुआ में हेल्थ और सैनिटेशन प्रोजेक्ट पूरा किया

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2024, 11:34 AM IST

टाइम्स एम्प्लॉय इंडिया फाउंडेशन ने मध्य प्रदेश के झाबुआ में स्वास्थ्य और स्वस्छता को लेकर पिछले 6 महीने से चल रहे प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया है। अब टाइम्सप्रो का मकसद इसी सफलता को राज्य के अन्य हिस्सों में भी दोहराना है।

भोपाल : टाइम्स एम्प्लॉय इंडिया फाउंडेशन ने झाबुआ के स्कूलों में जाकर बच्चों की खून जांच और प्राथमिक स्वास्थ्य की। इसके अलावा छात्रों को कई तरीकों से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने के लिए प्रेरित भी किया। 3800 से अधिक यात्राों को दैनिक आहार में पौष्टिकता बनाए रखने के बारे में जागरुक किया गया और उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के गुर सिखाए गए। इस तरह से छात्रों को एक सम्पूर्ण जीवनशैल अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Blood Test Jhabua

टाइम्सप्रो का सीएसआर प्रोजेक्ट

टाइम्स एम्प्लॉय इंडिया फाउंडेशन ने हर स्कूल में हाईजीन टीचर्स की नियुक्ति की है, जो यहां बच्चों को सैनिटाइजेशन और हाईजीन के सिद्धांत सिखाते हैं। इसके लिए ट्रेनिंग मैटेरियरिल, पोस्टर, गेस्ट लेक्चर, इंट्रैक्टिव सेशन और कॉम्पीटीटिव इवेंट्स का आयोजन किया जाता है।

End of Feed