ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिले तीन मासूम, मां-बाप भी हुए गायब

  • Agency by: Agency
  • Updated May 12, 2024, 01:50 PM IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर तीन बच्चे लावारिस हालत में मिले हैं। बताया जा रहा है कि इनके मां-बाप इन्हें यहां छोड़कर गायब हो गए हैं।

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर तीन मासूम लावारिस हालत में मिले। बच्चों के मां-बाप भी गायब हैं। बताया जा रहा है कि बच्चों के मां-बाप उसे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर छह-सात साल की दो बच्चियों के अलावा एक नवजात शिशु लावारिस हालत मिला है। नवजात शिशु कुछ झुलसा हुआ है। उसे कमला राजे अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

Gwalior railway station

फाइल फोटो। (ट्विटर)

आरपीएफ को दी गई सूचना

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन पर सहयात्रियों और ऑटो चालकों के जरिए उन्हें दो बालिकाओं और एक नवजात के लावारिस हालत में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और बच्चों से पूछताछ की।

End of Feed