भोपाल

MP में रफ्तार भरेगी Vande Bharat Sleeper Train, भोपाल सहित इन शहरों की हो जाएगी चांदी

Vande Bharat Sleeper Train: मध्य प्रदेश में रेलवे स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी में है। यह ट्रेन भोपाल से मुंबई और अयोध्या तक चलाई जाएगी। इसके कोच का निर्माण हो रहा है। यह ट्रेन 15-15 कोच की रहेगी।

Image

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (फोटो साभार - ट्विटर)

Vande Bharat Sleeper Train: मध्य प्रदेश के लोगों को रेलवे की ओर से स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। एमपी की राजधानी भोपाल से स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन भोपाल से मुंबई और अयोध्या तक चलेगी। इसके अलावा भोपाल से राजस्थान के लिए भी वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है। कहा जा रहा है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 15-15 कोच होंगे। इस ट्रेन में सारे कोच स्लीपर के होंगे। स्लीपर कोच के निर्माण का काम जारी है। जिसके पूरा होने के बाद कोच को भोपाल पहुंचाया जाएगा। जिसके बाद ट्रायल शुरू होगा।

जुलाई में ट्रायल होने के आसार

मध्य प्रदेश में अभी तीन वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। जिसके बाद प्रदेश में अब स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी है। भोपाल से मुंबई और अयोध्या तक स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने को लेकर रेल मंत्रालय ने तैयारी शुरू कर दी है। कयास लगाया जा रहा है कि इस रूट पर जुलाई में ट्रायल हो सकता है। ट्रायल के बाद रेल मंत्रालय की ओर से शेड्यूल जारी किया जाएगा। स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार अन्य ट्रेनों की तुलना में अधिक होगी। इस ट्रेन की स्पीड 160 किमी तक होती है।

रात के समय चल सकती है ट्रेन

रेलवे की कोशिश है कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को रात के समय चलाया जाए। जिससे यात्री सुबह अपने गंतव्य तक पहुंच जाएं। इससे गर्मी में सफर करने वाले यात्रियों को फायदा होगा। रेलवे की यह भी कोशिश है कि वंदे भारत ट्रेन को शुरुआत में 1000 किमी की दूरी तक वाले शहरों में चलाया जाए। जिससे ट्रेन में सफर करने के लिए यात्री भी अच्छी संख्या में मिले। वर्तमान में जो एसी वाली वंदे भारत ट्रेन हैं उनमें किराए की वजह से यात्रियों की कमी है। हालांकि पहले से चल रही वंदे भारत ट्रेन की स्पीड को बढ़ाने की भी तैयारी चल रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article