'मध्यप्रदेश में गायों की हालत कुत्तों से भी बदतर हो गई है...' बोले कंप्यूटर बाबा

कंप्यूटर बाबा ने कहा, 'कुत्ते तो सड़क से (लोगों के घरों के) बेडरूम तक पहुंच गए हैं, पर गो माता आंगन से सड़क पर आ गई है और राज्य सरकार मूकदर्शक बन कर बैठी है।'

धार्मिक नेता कंप्यूटर बाबा ने गोरक्षा के मुद्दे को लेकर मध्यप्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को दावा किया कि राज्य में गायों की स्थिति कुत्तों से भी बदतर हो गई है।उन्होंने इंदौर में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि यह स्थिति बड़ी विडम्बनापूर्ण है कि राज्य में 'गो माता' की स्थिति कुत्तों से भी बदतर हो गई है।

Cow

धार्मिक नेता कंप्यूटर बाबा (फाइल फोटो:canva)

उन्होंने आरोप लगाया कि सूबे में सरकारी अनदेखी के कारण गायें सड़कों पर तड़प-तड़प कर मरने को मजबूर है। धार्मिक नेता ने राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव से अनुरोध किया कि उन्हें गोरक्षा के मुद्दे पर संतों के प्रतिनिधिमंडल को चर्चा का समय देना चाहिए। कंप्यूटर बाबा ने बताया कि संत समुदाय अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक सात अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक 'गो माता न्याय यात्रा' निकालेगा और हजारों गायों के साथ नर्मदापुरम से भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेगा।

End of Feed