अब इस शहर में कुंभ के लिए तैयारियां शुरू, मुख्यमंत्री ने दिए खास निर्देश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ कुंभ के लिए आवश्यक सभी कार्यों, जैसे टेंडर और वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया, को बारिश के दौरान हर हाल में पूरा करने को कहा है। उनका निर्देश है कि बरसात समाप्त होते ही कार्यों की शुरुआत सुनिश्चित की जाए।

इस साल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में महाकुंभ मेले का आयोजन हुआ, जिसमें 66 करोड़ से श्रद्धालुओं लोगों ने पवित्र स्नान किया। अब तैयारियां क्षिप्रा नदी के तट पर सिंहस्थ कुंभ को लेकर हो रही हैं, जो मध्य प्रदेश के उज्जैन में साल 2028 में लगेगा।

Simhast Kumbh Ujjain

साल 2028 में आयोजित होगा सिंहस्थ कुंभ (फाइल फोटो)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 के लिए आवश्यक कार्यों की प्रक्रिया को बारिश के मौसम में पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि टेंडर और वर्क ऑर्डर जैसे कार्यों को समय पर पूरा किया जाना चाहिए, ताकि बरसात खत्म होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।

End of Feed