कुंभ नगरी प्रयागराज में यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते वाराणसी, मुंबई, छपरा और सूरत जाने वाली कई ट्रेनों का शेड्यूल प्रभावित रहेगा। भारतीय रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों के शेड्यूल की जांच करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
प्रयागराज में यार्ड रीमॉडलिंग का यह कार्य मंगलवार 27 और बुधवार 28 मई 2025 को किया जाएगा, जिसके चलते कुछ ट्रेनों को रद्द, कुछ को डायवर्ट या आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, जिवनाथपुर और वीएचके स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग के कारण कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।
ये ट्रेनें रद्द की गईं
- गाड़ी संख्या 13345 (वाराणसी-सिंगरौली इंटरसिटी) - 27 और 28 मई को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 13346 (सिंगरौली-वाराणसी इंटरसिटी) - 28 और 29 मई को रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया
- गाड़ी नंबर 01079 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ) - 26 मई को नए रूट से जाएगी
ये ट्रेनें आंशिक तौर पर रद्द रहेंगी
- गाड़ी नंबर 64596 (सूबेदारगंज-पंंडित दीन दयाल उपाध्याय मेमू) - 27 और 28 मई को सिर्फ चुनार तक चलेगी
ट्रेन समय में बदलाव
- गाड़ी नंबर 09066 (छपरा-सूरत) - 28 मई को 2 घंटे की देरी से चलेगी
