MP से 228 पाकिस्तानियों का पलायन शुरू, राज्य सरकार ने दी डेडलाइन, इस तारीख तक छोड़ना होगा भारत

मध्य प्रदेश में रह रहे 228 पाकिस्तानी नागरिकों को केंद्र द्वारा निर्धारित 27 अप्रैल की समयसीमा से पहले भारत छोड़ना होगा। ऐसे में, पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द घर लौटने की सलाह दी। साथ ही, जो पाकिस्तानी नागरिक चले गए हैं, उनके बारे में आंकड़ा शाम तक आने की उम्मीद है।

भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए सभी वीजा 27 अप्रैल के प्रभाव से रद्द करने की घोषणा की और पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द घर लौटने की सलाह दी। पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमारे पास मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, मध्यप्रदेश में 228 पाकिस्तानी नागरिक हैं। हमारा काम केंद्र को ऐसे लोगों के बारे में सूचित करना है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केंद्र के निर्देशानुसार ऐसे लोगों को भारत छोड़ना होगा। ऐसे में, जो पाकिस्तानी नागरिक चले गए हैं, उनके बारे में आंकड़ा शाम तक आने की उम्मीद है।

Exodus of 228 Pakistani National begins from MP

एमपी से 228 पाकिस्तानी नागरिकों का पलायन शुरू

गृह मंत्री का राज्यों को निर्देश

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से ये सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक निर्धारित समयसीमा से अधिक समय देश में न रहे। मुख्यमंत्रियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और उनका निर्वासन सुनिश्चित करें। वीजा रद्द करने का ये फैसला हिंदू-पाकिस्तानी नागरिकों को पहले से जारी दीर्घकालिक वीजा पर लागू नहीं होगा, वो वैध रहेंगे।

End of Feed