इंदौर में कार्यक्रम में टूटा मंच, बाल-बाल बचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय; देखें वीडियो

इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय राउ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अचानक मंच गिर गया। जिसमें कैलाश विजयवर्गीय बाल-बाल बच गए। उन्हें इस हादसे में कोई चोट नहीं आई है।

Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बुधवार को एक दुर्घटना के दौरान बाल-बाल बच गए। कैलाश विजयवर्गीय राउ के विश्वकर्मा मंदिर गौशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां मंच का एक हिस्सा अचानक गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई। इस हादसे में किसी और के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है।

End of Feed