उज्जैन से भोपाल की दूरी हुई कम; आज से 31 अगस्त तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए उज्जैन और संत हिरदाराम नगर (भोपाल) के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 26 जुलाई यानी आज से चलने वाली यह ट्रेन विशेष किराए पर उपलब्ध होगी।

Ujjain To Bhopal Train: रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और उज्जैन–भोपाल रूट पर बढ़ते यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए उज्जैन और संत हिरदाराम नगर (भोपाल) के बीच स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन आज, यानी 26 जुलाई से 31 अगस्त 2025 तक प्रत्येक दिन चलाई जाएगी। विशेष बात यह है कि यह ट्रेन सिर्फ सामान्य श्रेणी (General Class) के डिब्बों के साथ चलेगी और स्पेशल किराए (Special Fare) पर उपलब्ध होगी।

train between bhopal and ujjain

31 अगस्त तक रोजाना चलेगी स्पेशल ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर | Canva)

गाड़ी संख्या 09311 उज्जैन से प्रतिदिन दोपहर 2:05 बजे रवाना होगी और शाम 6:35 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन तराना रोड, मक्सी जंक्शन, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल और सीहोर जैसे स्टेशनों पर ठहरेगी। वहीं वापसी के लिए गाड़ी संख्या 09312 संत हिरदाराम नगर से हर रात 9:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 1:35 बजे उज्जैन पहुंचेगी। वापसी यात्रा के दौरान यह ट्रेन उन्हीं स्टेशनों पर रुकती है, जहां से जाते समय रुकती है।

End of Feed