मध्य प्रदेश के सिवनी में सर्प दंश घोटाला: सांप के काटने से 30 बार मरा शख्स, करोड़ों का गबन

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक अजीबोगरीब फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। सर्प दंश के 11 करोड़ 26 लाख का घोटाला सामने आया है जिसमें 47 मृतकों के नाम पर फर्जी मृत्यु दावा के केस बनाकर करोड़ों का गबन करने का पर्दाफाश हुआ है। जबलपुर के वित्त विभाग की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

भोपाल: मध्य प्रदेश में हाल ही में चम्मच घोटाला, डामर घोटाला उसके बाद बिहार की तर्ज पर हुआ धान घोटाला सुर्खियों में था लेकिन अब सिवनी जिले के केवलारी तहसील में सांप के काटने का भी घोटाला सामने आया है। सर्प दंश के इस घोटाले ने प्रशासनिक व्यवस्था की लापरवाही और भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी है। इस घोटाले में 47 मृत व्यक्तियों के नाम पर बार-बार फर्जी मृत्यु दावा पेश कर सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना लगाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सर्प दंश घोटाले में गबन की कुल राशि 11 करोड़ 26 लाख रुपये बताई जा रही है।

Snakebite scam in Madhya Pradesh Seoni

मध्य प्रदेश के सिवनी में सर्प दंश के 11 करोड़ 26 लाख का घोटाला सामने आया है ।

सांप के काटने से 30 बार मरा शख्स

बलपुर के वित्त विभाग के संयुक्त संचालक की टीम के द्वारा जब सिवनी जिले में सांप के काटने से मिलने वाली आर्थिक सहायता के प्रकरणों की जांच की गई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच रिपोर्ट के मुताबिक द्वारका बाई नाम की महिला को सांप ने 29 बार काटा और 29 प्रकरण बनाकर सरकारी खजाने से करोड़ों की रकम निकाली गई। इसी तरह रमेश नामक व्यक्ति को 30 बार अलग-अलग दस्तावेजों में मृत बताया गया, वह भी हर बार सांप के काटने से।

End of Feed