शिवराज के चेहरे पर एमपी चुनाव नहीं लड़ रही BJP, जान लीजिए कौन-कौन है उनका विकल्प

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2023, 08:48 PM IST

BJP Have Option For Shivraj Singh Chouhan: पार्टी ने पहले ही ये साफ कर दिया है कि इस बार का चुनाव सीएम शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर नहीं बल्कि सामूहिक नेतत्व में लड़ा जाएगा। आपको उन 4 नेताओं के बारे में बताते हैं, जो मध्य प्रदेश में शिवराज को रिप्लेस कर सकते हैं।

Madhya Pradesh Election News: शिवराज सिंह चौहान भले ही मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, मगर सीएम की कुर्सी के लिए भाजपा के पास कई विकल्प हैं। मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने वैसे तो कई महीने पहले ही यह तय कर लिया था कि पार्टी राज्य में इस बार अपने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर नहीं बल्कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने 2017 में उत्तर प्रदेश में अपनाई गई रणनीति को 2023 में मध्य प्रदेश में दोहराने का फैसला करते हुए यह तय किया कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में क्षेत्रीय क्षत्रपों को आगे करेगी।

Shivraj Singh Chouhan, BJP, Madhya Pradesh

शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के सीएम पद के लिए भाजपा के इकलौते दावेदार नहीं।

शिवराज नहीं होंगे मध्य प्रदेश में भाजपा के इकलौते चेहरे

इसी रणनीति के तहत पार्टी ने पहले धीरे-धीरे शिवराज सिंह चौहान को चुनावी अभियान के सेंटर पॉइंट से हटाकर अन्य नेताओं के समकक्ष खड़ा करने का प्रयास किया। फिर शिवराज को बड़ा झटका देते हुए यह तय किया कि मुख्यमंत्री होने के बावजूद 2018 विधानसभा चुनाव की तरह 2023 में अपनी ही सरकार के लिए जनता का आशीर्वाद मांगने के लिए प्रदेश भर में निकाली जाने वाली जन आशीर्वाद यात्रा का इकलौता चेहरा सीएम चौहान नहीं होंगे।

End of Feed