Shahdol News: रेत माफियाओ ने पुलिस टीम पर किया हमला, कई अधिकारी और जवान घायल; जानें पूरा मामला

Shahdol News: शहडोल में रेत माफियाओं का आंतक बढ़ता जा रहा है। इन रेत माफियाओ से अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। जानकारी के अनुसार, शहडोल में रेत माफियाओं ने पुलिस पर उस समय हमला कर दिया जब पुलिस की टीम इन माफियाओं को पकड़ने के लिए इनके घर गई थी।

Shahdol News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में अवैध रेत माफियाओ से अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। पिछले माह रेत माफियाओं ने रेत खदान पर जांच करने गए एक पटवारी की रेत खदान में निर्मम तरीके से ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी। और अब रेत माफियाओ ने पुलिस पर हमला कर दिया है। दरअसल शहडोल जिले के थाना खैरहा क्षेत्र में लंबे समय से रेत माफियाओ के द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा था, इस अवैध उत्खनन पर कार्यवाही को लेकर 2 थाना (खैरहा और सिंहपुर) पुलिस के द्वारा अवैध माफियाओ पर मामला पंजीबद्ध कर पकड़ने के उद्देश्य सिंहपुर थाना क्षेत्र पहुंची थी जिसमे दर्जनो पुलिस के निरीक्षक, अधिकारी और जवान शामिल थे। रेत माफियाओ को पकड़ने जैसे ही इनके घर पर पुलिस ने दबिश दी, वैसे ही 3 तीन दर्जन से ज्यादा माफियाओ के गुर्गों और आस पास के लोगो के द्वारा पुलिस पर हमला किया गया, जिसमें आधा दर्जन पुलिस के अधिकारी और जवान घयाल हो गये है। पुलिस कर्मियों के शरीर में कई जगह चोट आई है जिनका इलाज कराया जा रहा है। इस धटना में खैरहा के थाना प्रभारी दिलीप सिंह को गम्भीर चोट आई है।

Shahdol News

शहडोल में रेत माफियाओं का आतंक जारी, पुलिस पर किया हमला

मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र पांडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एडिशनल एसपी अंजुलता पटले , शहडोल ने कहा कि पुलिस पर हमला और रेत के अवैध उत्खनन मामले में अब तक 9 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं जांच अभी जारी है जिसमें आगे और भी लोगो के नाम अपराध पंजीबद्ध किया जा सकता है। वही इस मामले को लेकर अब तक सिर्फ एक मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बाकी अन्य सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजीपी दिनेश चंद्र सागर ने सभी फरार आरोपियों पर 30,30 हज़ार रुपये इनाम की घोषणा की है।

End of Feed