MP News: बच्चों की मौत के बाद कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री पर पूरे राज्य में रोक, तमिलनाडु फैक्ट्री पर भी कार्रवाई शुरू

मध्यप्रदेश सरकार ने छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत के बाद कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री को पूरे मध्यप्रदेश में बैन कर दिया है, सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री पर भी बैन लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

MP News: मध्यप्रदेश सरकार ने छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ (Coldrif) सिरप के कारण बच्चों की मौत के बाद बड़ा कदम उठाते हुए इस सिरप की बिक्री पर पूरे राज्य में प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही, इस सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य उत्पादों की बिक्री पर भी रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

cough syrup ban in mp

पूरे मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफल कफ सिरप पर बैन (सांकेतिक तस्वीर)

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि बच्चों की मौत की घटना दुखद है और राज्य सरकार ने इस पर सख्त कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने कहा, “इस सिरप की बिक्री को पूरे मध्यप्रदेश में बैन कर दिया गया है। साथ ही कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है।”

End of Feed