Bhopal: सरस्वती नगर कॉलोनी का री-डेवलपमेंट; 52% से अधिक निवासियों ने दी सहमति, टेंडर प्रक्रिया शुरू

भोपाल के जवाहर चौक स्थित 50 साल पुरानी सरस्वती नगर कॉलोनी के पुनर्विकास की योजना तैयार की गई है। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 800 करोड़ रुपये है, जिसमें निवासियों को उनके वर्तमान मकान से 20% बड़ा नया मकान मुफ्त में मिलेगा। हाउसिंग बोर्ड ने योजना को लेकर लोगों की शंकाएं दूर करने के लिए पांच दिवसीय कैंप भी आयोजित किया।

Saraswati Nagar Colony Redevelopment: भोपाल के जवाहर चौक स्थित सरस्वती नगर कॉलोनी, जो करीब 50 साल पुरानी है, के पुनर्विकास (री-डेवलपमेंट) की योजना तैयार की गई है। इस संबंध में हाउसिंग बोर्ड ने कॉलोनीवासियों की शंकाओं और सवालों का समाधान करने के लिए पांच दिवसीय कैंप आयोजित किया। यह कैंप कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर आयोजित हुआ, जिन्होंने हाउसिंग बोर्ड को निवासियों की समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए थे।

Redevelopment plan of Saraswati Nagar Colony

सरस्वती नगर कॉलोनी के पुनर्विकास की योजना

कैंप के दौरान कॉलोनीवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दिखाई। लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत, हर निवासी को उसके वर्तमान मकान से 20 प्रतिशत बड़ा नया मकान मुफ्त में दिया जाएगा। इसके अलावा, निर्माण कार्य पूरा होने तक किराया भी कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार प्रदान किया जाएगा।

End of Feed