राजा रघुवंशी की मां बोलीं- बेटे को मरवाया है तो सोनम को फांसी हो, भाई ने कहा ...तब तक नहीं मानेंगे भाभी को आरोपी

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम रघुवंशी को कथित तौर पर हत्या का आरोपी बताया जा रहा है। जिसपर राजा की मां ने कहा कि अगर सोनम ने उनके बेटे की हत्या की है तो उसे फांसी होनी चाहिए। राजा के भाई ने कहा कि जब तक सोनम खुद से कुबूल नहीं करेगी, तब तक उसे आरोपी नहीं मानेंगे।

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय में लापता हुई सोनम रघुवंशी के मिलने के बाद राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। सोनम को राजा की हत्या का आरोपी बताया जा रहा है। इस खुलासे के बाद राजा के परिवारजनों का बयान सामने आया है। राजा की मां ने बोला है कि अगर सोनम ने उनके बेटे को मरवाया है, तो उसे फांसी मिलनी चाहिए। वहीं राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि जब तक सोनम खुद अपनी सफाई नहीं पेश करेगी, तब तक सोनम को आरोपी नहीं मानेंगे। विपुल ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर भी नाराजगी जताई है।

Raja Family

राजा की मां और भाई

राजा की मां बोली- सोनम का व्यवहार अच्छा था

राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा "शादी से पहले हम चाहते थे कि वे साथ में समय बिताएं, लेकिन सोनम की मां इसके लिए तैयार नहीं थीं। अगर उसने यह सब किया है, तो उसे सजा मिलेगी। मुझे उन अन्य लोगों के बारे में कुछ नहीं पता जो कथित तौर पर इसमें शामिल हैं। सोनम के साथ मेरे अच्छे संबंध थे,मैं अभी सोनम को दोष नहीं दे सकती। पहले उन तीन लोगों की जांच होनी चाहिए और फिर सोनम की जांच होनी चाहिए। हमने उसे पूरे दिल से स्वीकार किया था। अगर सोनम किसी भी तरह से जिम्मेदार है, तो उसे सजा मिलेगी। हमें राज कुशवाह के साथ सोनम के संबंधों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।"

End of Feed