भोपाल में पुल बोगदा मार्ग पूरी तरह बंद, मेट्रो लाइन निर्माण के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में पुल बोगदा का मार्ग बुधवार सुबह से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मेट्रो कॉरपोरेशन द्वारा इस क्षेत्र में बेरिकेडिंग की गई है, जिससे अब वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा।

भोपाल में पुल बोगदा मार्ग बुधवार सुबह से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मेट्रो कॉर्पोरेशन ने इस क्षेत्र में बेरिकेडिंग कर दी है, जिससे अब वाहन अन्य मार्गों से गुजरेंगे। 20 दिन पहले इसे वन-वे किया गया था, लेकिन अब इस मार्ग पर किसी भी वाहन की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित हो गई है।

Pul Bogda road completely closed in Bhopal

भोपाल में पुल बोगदा मार्ग पूरी तरह बंद (सांकेतिक फोटो)

सुभाषनगर से करोंद तक मेट्रो की ऑरेंज लाइन के दूसरे चरण का निर्माण कार्य जारी है, जिसके अंतर्गत पुल बोगदा के पास पिलर्स का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक डायवर्जन आवश्यक हो गया है।

End of Feed