Places In Bhopal to Visit: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन बेहद प्राचीन और ऐतिहासिक है। इसका इतिहास 5 हजार साल से भी अधिक पुराना है। बता दें कि, इस सनातन आस्था की नगरी को अग्नि पुराण और गरुड़ पुराण में मोक्षदायिनी और भक्ति-मुक्ति प्रदायक कहा गया है। प्राचीन काल में इसे उज्जयिनी कहा जाता था व अवंतिका नगरी भी कहा जाता था। इस शहर की सबसे खास बात ये है कि, इसे पृथ्वी का केन्द्र माना जाता है।
मध्य प्रदेश में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन है बेस्ट धार्मिक पर्यटन स्थल (सांकेतिक तस्वीर)
यहां से पूर्व से पश्चिम जाने वाली कर्क रेखा गुजरती है, वहीं उत्तर में शून्य रेखा जो सुमेरू से लंका तक जाती है वो भी यहीं से गुजरती है। इस बार अगर आप वैलेंटाइन वीक को अपने पार्टनर संग यादगार बनाने की सोच रहे हैं व किसी पौराणिक धार्मिक पर्यटन स्थल का एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो उज्जैन आपके लिए सबसे बेस्ट है। यहां आपको पौराणिक इतिहास के अलावा कई हैरान करने वाली जानकारियां मिलेंगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश के पारंपरिक लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। भोपाल से उज्जैन की दूरी करीब 191 किमी है। नजदीकी एयरपोर्ट इंदौर है, जबकि रेलवे स्टेशन उज्जैन है।
