सीएम शिवराज के चेहरे वाला QR Code पोस्टर पर फंसी कांग्रेस, PhonePe ने दी कार्रवाई की चेतावनी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 29, 2023, 10:28 AM IST

कांग्रेस मध्य प्रदेश में पोस्टर वार हाल ही में संपन्न कर्नाटक चुनावों की तर्ज पर आगे बढ़ा रही है। लेकिन इस बार कांग्रेस मुश्किल में है।

PhonePe Warns Congress: कर्नाटक की तर्ज पर मध्य प्रदेश में प्रचार करना कांग्रेस को भारी पड़ रहा है। फोन पे (PhonePe) पर सीएम शिवराज चौहान की तस्वीर लगाने पर कंपनी ने कांग्रेस को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले कांग्रेस के इस तरह के पोस्टर पूरे भोपाल में सामने आने के बाद डिजिटल भुगतान कंपनी ने पोस्टरों में अपने लोगो के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच पोस्टरों की जंग के बीच कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पोस्टर चिपकाए, जिसमें उन पर पैसे के बदले काम करवाने का आरोप लगाया गया है।

सीएम चौहान के चेहरे वाला क्यूआर कोड

सीएम चौहान के चेहरे वाले क्यूआर कोड वाले पोस्टर में लिखा है- 50% लाओ, फोनपे काम कराओ। फोन पे ने ट्विटर पर पोस्टरों पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि उसके लोगो को पोस्टरों से हटा दिया जाना चाहिए और उसे किसी भी तीसरे पक्ष द्वारा अपने ब्रांड लोगो के अनधिकृत उपयोग पर आपत्ति है। चाहे वह राजनीतिक हो या गैर-राजनीतिक। कंपनी ने कहा कि लोगो का अनधिकृत उपयोग पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। कंपनी ने कांग्रेस से फोन पे ब्रांड और लोगो वाले पोस्टर हटाने को कहा।

End of Feed