संत प्रेमानंद को किडनी डोनेट करना चाहता है मुस्लिम शख्स, पत्र लिखकर जताई इच्छा

मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम जिले के इटारसी के मुस्लिम युवक ने वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को किडनी डोनेट करने की पेशकश की है। युवक आरिफ खान चिश्ती ने किडनी डोनेट करने को लेकर प्रेमानंद जी जी को पत्र लिखा है।

नई दिल्ली: वृंदावन के प्रख्यात संत प्रेमानंद जी महाराज काफी लोकप्रिय हैं। हाल में बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा उनसे एकांतिक वार्तलाप में मिले थे और उनको एक किडनी डोनेट करने की इच्छा जताई थी। अब इसमें एक नया नाम जुड़ गया है, जो मध्य प्रदेश के एक मुस्लिम शख्स हैं।

bhopal muslim

संत प्रेमानंद को किडनी डोनेट करने की पेशकश

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी के रहने वाले आरिफ खान चिश्ती ने नर्मदापुरम के जिलाधिकारी को एक पत्र लिखकर संत प्रेमानंद महाराज को किडनी डोनेट करने की इच्छा जताई है। चिश्ती का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया पर पता चला कि महाराज जी की दोनों किडनियां फेल हैं। इसलिए वह उनको किडनी देना चाहते है।

End of Feed