भोपाल

MP News: स्कूलों में स्मार्ट क्लास के नाम पर स्मार्ट घोटाला! जांच की जद में शिक्षा विभाग

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में 65 इंच के इंटरेक्टिव पैनल की खरीद को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई हैं। शिकायतों के बाद सामने आया है कि विभाग ने इन पैनलों को खरीदने के लिए दोगुनी कीमत दी है। इस खरीद से सरकार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Image

सांकेतिक फोटो (PC-istock)

MP News: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में इंटरेक्टिव पैनल की खरीद को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के लिए लगाए जा रहे 65 इंच के पैनल की कीमत को लेकर भारी गड़बड़ी उजागर हुई है। विभाग ने इन पैनलों को 1.20 लाख रुपए में खरीदा है, जबकि भारत सरकार के जैम (GeM) पोर्टल पर यही मॉडल केवल 65 से 85 हजार रुपए में उपलब्ध हैं। इस योजना के तहत कुल 3500 पैनल प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में लगाए जाने हैं, जिन पर करोड़ों का खर्च किया जा रहा है। लेकिन शिकायतों के बाद पता चला कि इनकी कीमत करीब दोगुना अंतर है। इस मामले अब जांच के आदेश दिए गए हैं।

टेंडर कंपनियों को लेकर भी विवाद

दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार इस मामले में विवाद इस बात को लेकर भी है कि टेंडर उन्हीं कंपनियों को दिया गया, जो मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट (MDM) के लिए क्विकहिल कंपनी से जुड़ी हुई हैं। यही कंपनी पहले भी 2023 में मध्य प्रदेश बोर्ड को तीन गुना दाम पर कंप्यूटर बेच चुकी है। जिससे सरकार को 55 करोड़ का नुकसान हुआ था।

शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश

विदिशा जिले में एसर कंपनी के 94 पैनल सप्लाई किए गए हैं, जिनकी कीमत जैम पोर्टल से करीब दोगुनी है। इन पॉर्टल्स की कीम 1.20 लाख रुपये है। जबकि, जैम पॉर्टल पर यही मॉडल 65 हजार रुपये में उपलब्ध है। जब इस पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से प्रतिक्रिया मांगी गई तो कोई जवाब नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने जांच के आदेश दे दिए हैं और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article