MP News: अस्पताल में घुसे सिरफरे ने सरेआम काटी नर्सिंग स्टूडेंट की गर्दन, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला अस्पताल में नर्सिंग की एक छात्रा की शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक अभिषेक कोष्ठी ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Narsinghpur News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला अस्पताल से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो रूह कंपाने वाला है। यहां एक सिरफिरे ने नर्सिंग की ट्रेनिंग ले रही छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना के वीडियो देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। शुक्रवार को हुई इस घटना में आरोपी ने दिनदहाड़े चाकू से गला रेतकर नर्सिंग की छात्रा की हत्या कर दी थी।

mp crime slit throat narsinghpur

अस्पताल में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

वीडियो में दिख रहा है कि अस्पताल के भीतर ही, जहां बहुत सारे लोग मौजूद हैं एक लड़का आरोपी एक छात्रा का गला काट रहा है। इस दौरान उसने अपनी गर्दन भी काटने की कोशिश की लेकिन जब उसने छात्रा को तड़पता देखा तो फिर उसने छात्रा की गर्दन काटनी शुरू कर दी। यह वीडियो दिल दहलाने वाला है। घटनास्थल पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

End of Feed