इस दिन आएगी लाडली बहनों की अगली किस्त, विमान हादसे के कारण टला था कार्यक्रम

लाडली बहना योजना की जून माह की किस्त सोमवार को खाते में आएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह घोषणा की। यह किस्त 13 जून को जबलपुर से वितरित की जाने वाली थी लेकिन अहमदाबाद विमान दुर्घटना की वजह से इसे टाल दिया गया था।

Ladli Bahna Yojna: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि लाडली बहना योजना की जून माह की किस्त सोमवार, 16 जून को जबलपुर जिले के बरगी में वितरित की जाएगी। यह कार्यक्रम पहले 13 जून को आयोजित होने वाला था, लेकिन अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

mohan yadav announced ladli bahan yojna installment date

लाडली बहन योजना के अगले किस्त की घोषणा (फाइल फोटो)

इस अवसर पर, मुख्यमंत्री यादव लाडली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, संबल योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना के तहत लाभार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। इस बार लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त के तहत 1 करोड़ 27 लाख बहनों के खातों में कुल 1551 करोड़ 44 लाख रुपये भेजे जाएंगे, जिसमें हर लाभार्थी को 1250 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 56 लाख 68 हजार लाभार्थियों के खातों में 341 करोड़ रुपये की राशि भेजी जाएगी।

End of Feed