MP Rain : बादलों के तेवर से मध्य प्रदेश पानी-पानी, बस्तियां फुल उफान पर नदी-नाले; IMD के जारी की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होने से नदी-नाले और डैम फुल हो गए हैं, लिहाजा उन्हें खोला जा रहा है। ऐसी स्थिति में निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

भोपाल : मध्य प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने मौसमी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारी बारिश के कारण लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। आसमान से अत्यधिक पानी धरती पर पहुंचने से बांध पूरी तरह भर गए हैं, इसलिए उनके गेट खोले जा रहे हैं। इससे निचली बस्तियों में पानी भर रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से नदियों और नालों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। सड़कों पर कई फुट पानी जमा हो गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटे में पचमढी में 91 मिलीमीटर, बैतूल में 30 मिलीमीटर और भोपाल में 33 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसी तरह राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश दर्ज की गई है।

Flood Condition in MP

एमपी में डैम खोले गए (फोटो-@FreePressMP)

30 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारी बारिश के कारण रेलवे स्टेशन के आसपास की सड़कों और घरों में पानी भर गया है, जिससे आवागमन रुक गया है। राज्य के 30 से अधिक जिलों में लगातार बारिश हो रही है, कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं, और पानी जमा होने से यातायात ठप है। बारिश से बांधों का जलस्तर बढ़ रहा है। नर्मदापुरम के तवा बांध के सात गेट और बैतूल के सतपुड़ा बांध के गेट खोलकर पानी निकाला जा रहा है। राज्य के अन्य बांधों से भी जल निकासी हो रही है।

End of Feed