Bharat Jodo Nyay Yatra के जरिए कांग्रेस बनाएगी लोकसभा का रोडमैप, जल्‍द ही MP में प्रवेश करेंगे Rahul Gandhi

  • Agency by: IANS
  • Updated Jan 31, 2024, 04:00 PM IST

Bhopal News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मध्य प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार चार फरवरी से सात फरवरी तक ग्वालियर, उज्जैन और भोपाल का लोकसभा चुनाव एवं राहुल गांधी की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा हेतु संयुक्त दौरा करेंगे।

Bhopal News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस राहुल गांधी की प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए लोकसभा चुनाव का रोडमैप बनाने की तैयारी में है। राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेस के प्रमुख नेता संबंधित लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करने वाले हैं जहां से न्याय यात्रा गुजरेगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से प्रारंभ हो चुकी है, जो मध्य प्रदेश में फरवरी के दूसरे पखवाड़े में प्रवेश करेगी। यह यात्रा प्रदेश के नौ जिले मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, रतलाम तथा झाबुआ के अंतर्गत आने वाले सात लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। कांग्रेस नेता की इस यात्रा से पहले सक्रिय हैं और वरिष्ठ नेता उन क्षेत्रों का दौरा कर लोकसभा वार बैठक भी करने वाले हैं।

​Rahul Gandhi, Bharat Jodo Nyay Yatra, General Election 2024, Rahul Gandhi Yatra, MP News, Bhopal News, Bhopal News Today, MP Hindi News

राहुल गांधी।

इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मध्य प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार चार फरवरी से सात फरवरी तक ग्वालियर, उज्जैन और भोपाल का लोकसभा चुनाव एवं राहुल गांधी की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा हेतु संयुक्त दौरा करेंगे। ये तीनों प्रमुख नेता ग्वालियर में गुना, भिंड लोकसभा स्तरीय समन्वय समिति की बैठक लेंगे और ग्वालियर, भिंड, मुरैना, गुना लोक सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। उसके बाद ये नेता उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर लोकसभा स्तरीय समन्वय समिति की बैठक लेंगे। वहीं उज्जैन में ही उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार एवं इंदौर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन होगा।

End of Feed