MP News: कांग्रेस जिलाध्यक्षों में 28 ओबीसी, 24 सवर्ण, 10 सीटों की जिम्मेदारी दलितों को

मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव किया गया है, जिससे कार्यकर्ता नाराज नजर आ रहे हैं। पार्टी ने ओबीसी वर्ग को सबसे ज्यादा 39% प्रतिनिधित्व दिया है। इसके बाद सामान्य वर्ग को 34 फीसद प्रतिनिधित्व सौंपा गया है। अनुसूचित वर्ग से 14% यानी 10 जिलों में अध्यक्ष बनाए गए हैं।

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने संगठन में ओबीसी वर्ग को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व दिया है, जिसमें 39 फीसद यानी 28 जिलों में ओबीसी नेताओं को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके बाद सामान्य वर्ग के नेताओं को 35 प्रतिशत (24 जिलों) में जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अनुसूचित जनजाति वर्ग को 14 फीसद (10 जिलों) में अध्यक्षता मिली है।

MP Congress committee

कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल से असंतोष

हालांकि, ओबीसी के 39% अध्यक्षों में से कई दिग्गज नेताओं जैसे प्रियव्रत सिंह, जयवर्धन सिंह और ओमकार सिंह मरकाम को जिलाध्यक्ष बनाया गया, लेकिन इन जिलों के कार्यकर्ताओं में कोई खास उत्साह नहीं दिखा। कार्यकर्ताओं में नाराजगी का माहौल है, खासकर जब राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के सीनियर नेताओं को जिलाध्यक्ष बनाया गया।

End of Feed