राष्ट्र निर्माण के प्रेरक हैं नरेंद्र मोदी..., जन्मदिन पर CM डॉ मोहन यादव कुछ ऐसे दी PM को बधाई

आज, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उन्हें राष्ट्र निर्माण के प्रेरक बताया। सीएम ने पीएम मोदी के लिए एक लेख भी लिखा है।

डॉ मोहन यादव

PM Modi Birthday

जन्मदिन पर CM डॉ मोहन यादव कुछ ऐसे दी PM को बधाई (फोटो - CM Mohan Yadav Social Media)

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज अपना 75वां बर्थडे मना रहे हैं। जन्मदिन के अवसर पर देश-दुनिया से बधाइयों का सिलसिला जारी है। पूरे देश में पीएम मोदी के जन्मदिन की तैयारियां की जा रही है। अपने जन्मदिन के इस अवर पर पीएम मध्य प्रदेश में रहेंगे। इस दौरान वह प्रदेश को विकास की सौगात देने वाले हैं। पीएम के जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी। सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट किए और साथ ही उनके लिए एक खास लेख भी समर्पित किया है।

सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया और कहा कि आज पीएम धार, झाबुआ जैसे आदिवासी अंचल को PM MITRA Park की सौगात देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आज उनका हमारे बीच जन्मदिन मनाना लोगों को संदेश देगा कि जन्मदिन सार्थक कैसे किया जा सकता है।

End of Feed