हीरे की खदानों के लिए मशहूर मध्य प्रदेश में मिला सोने का 'खजाना'; जमीन के नीचे कई टन Gold

मध्य प्रदेश के पन्ना में देश की सबसे बड़ी हीरे की खदानें हैं। पन्ना और मध्य प्रदेश अपने हीरे की खदानों के लिए मशहूर है। लेकिन अब इसी मध्य प्रदेश में सोने का बड़ा भंडार मिलने की खबर है। वैज्ञानिकों ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में 'सोने का भंडार' मिलने की पुष्टि कर दी है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर को मैंगनीज, लौह अयस्क यानी आयरन ओर सहित कई खनिज संपदाओं के लिए जाना जाता है। जबलपुर की धरती में अब सोना मिलने की भी पुष्टि होने से लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भू-वैज्ञानिकों ने कई सालों की खोजबीन के बाद जबलपुर में सोने की खदान मिलने का दावा किया है।

JABALPUR GOLD.

जबलपुर की धरती में मिला सोना

विशेषज्ञों ने अपनी जांच में सोना मिलने की पुष्टि कर दी है। भू-विशेषज्ञों के अनुसार जबलपुर जिले में सिहोरा तहसील के महगवां केवलारी गांव में 100 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर सोने जैसे धातु और कणों के मिलने की पुष्टि हुई है। इससे यह संभावना जताई जा रही है कि इस जमीन के नीचे भारी मात्रा में सोने का भंडार दबा हुआ है।

End of Feed