मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में शुक्रवार तड़के 3.30 बजे एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान 24 वर्ष की मुस्कान के रूप में हुई है। यह महिला अनिल नाम के व्यक्ति की पत्नी थी। मृतक महिला महिला के पति अनिल का आरोप है कि मुस्कान का एक अन्य युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
पति बोला - आत्मग्लानि में कर ली आत्महत्या
अनिल का आरोप है कि मुस्कान अपने प्रेमी से फोन पर बात करती रहती थी। अनिल ने बताया कि उनकी शादी को 7 साल हो गए हैं और उनकी कोई संतान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्कान पहले भी अपने प्रेमी के साथ भागने की कोशिश कर चुकी है। लेकिन तब उसे समझाकर वापस लाया गया था।
अनिल ने मुस्कान को गुरुवार-शुक्रवार की रात अपने प्रेमी से फोन पर बात करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। अनिल ने बताया कि जब वह सुबह उठे तो उन्होंने मुस्कान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटनास्थल पर किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मुस्कान का मोबाइल फोन जरूर जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जाएगी। पुलिस ने पति के बयान भी दर्ज कर लिए हैं और मृतक महिला के मायके के पक्ष के बयान भी लिए जा रहे हैं।
