Bhopal News: राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 47 साल के शख्स को अपनी बेटी की उम्र यानि 19 साल की एक लड़की से इश्क हो गया। इतना ही नहीं लड़की भी उससे बेपनाह मोहब्बत करने लगी। ऐसे में शख्स अपनी गर्लफेंड की डिमांड पूरा करने और उसके साथ लिव-इन में रहने के लिए अपने घर में रखे गहने चोरी कर लिए। पत्नी ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह मामला भोपाल के अयोध्या नगर पुलिस स्टेशन का बताया जा रहा है। जहां एक सरकारी स्कूल में बतौर टीचर महिला के पति को गहने चुराने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
भोपाल में अपने से आधे उम्र की लड़की से शख्स को हुआ प्यार
युवक ने यह चोरी अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ रहने के लिए और उसकी मांगो को पूरा करने के चक्कर में की थी। आरोपी ने पत्नी-बेटी के जेवर, ढाई लाख रुपए नकद चोरी किए थे। जिसके बाद से पिछले तीन दिनों से आरोपी और वह लड़की गायब हो गए थे। महिला को शंका हुई और उसने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई तो सारी कहानी सामने निकलकर आ गई।
