दोस्ती, प्यार और धोखा: प्यार में फंसाकर लड़के ने अपने दोस्त को बना दिया लड़की, फिर शादी से मुकर गया

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 वर्षीय एक युवक द्वारा एक दूसरे युवक के कथित प्यार और शादी के झांसे में आकर अपना लिंग परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है।

भोपाल : भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें समलैगिंक युवक ने अपने दोस्त को फंसाकर शोषण किया और उसके बाद शादी की बात से मुकर गया। लिंग परिवर्तन के लिए 18 लाख रुपए दिए गए थे और सर्जरी इंदौर में हुई थी । लिंग परिवर्तन कराने के कुछ महीनों के बाद प्रेमी ने कथित तौर पर उसे छोड़ दिया, जिसके लिए वह लड़की बना। अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक के शादी से मुकरने के बाद पीड़िता (लिंग परिवर्तन कराने वाला युवक) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

indore

प्यार,धोखा, शादी और लिंग परिवर्तन , दर्ज हुआ मामला

भोपाल के गांधीनगर थाने में एक युवती (लिंगपरिवर्तन के बाद ) ने गंभीर आरोप लगाते हुए आवेदन दिया, जिसमें उसने नर्मदापुरम निवासी एक दोस्त पर लंबे समय तक उसका यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। मामले में गांधीनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर केस संबंधित थाना नर्मदापुरम ट्रांसफर कर दिया है।

End of Feed