Maha Shivratri 2023: 18 लाख दीयों से रोशन हुई बाबा महाकाल की अवंतिका नगरी, सीएम ने जलाया पहला दीपक, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 05:46 PM IST

Maha Shivratri 2023: मां शिप्रा नदी के तट पर शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम के तहत एक साथ 18 लाख 82 हजार 229 दीपक रोशन हुए तो विश्व रिकाॅर्ड बन गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने मुख्यमंत्री शिवराज को इसका प्रमाण पत्र सौंपा। सीएम शिवराज सिंह उज्जैन में बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे। सीएम ने पत्नी के संग बाबा महाकाल के दर्शन किए।

KEY HIGHLIGHTS
  • पहली बार महाकाल की नगरी में एक साथ रोशन हुए 18 लाख दीपक
  • शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम के तहत सीएम ने जलाया पहला दीपक
  • इस बार एक ही दिन में शिवरात्रि पर बिका 54 लाख का लड्डू का प्रसाद

Maha Shivratri 2023: मध्य प्रदेश में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व पर पूरे शहर में दीपावली जैसा दृश्य नजर आया। यहां शाम को मोक्ष दायिनी मां शिप्रा नदी के तट पर शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम के तहत एक साथ 18 लाख 82 हजार 229 दीपक रोशन हुए तो विश्व रिकाॅर्ड बन गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने मुख्यमंत्री शिवराज को इसका प्रमाण पत्र सौंपा।

Ujjain Baba mahakal

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाशिवरात्रि पर बना विश्व रिकाॅर्ड, 18 लाख दीपक एक साथ हुए रोशन

इससे पहले कार्यक्रम का आगाज सीएम शिवराज सिंह ने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ प्रथम दीपक प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने दीप जलाना शुरू कर दिया। बता दें कि, इस आयोजन के तहत लक्ष्य 21 लाख दीपक रोशन करने का था। गौरतलब है कि, बाबा महाकाल की अवंतिका नगरी में कुछ माह पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद यह प्रथम महाशिवरात्रि है। रविवार को रात्रि 11 बजे तक मंदिर बाबा के भक्तों के लिए खुला रहेगा। मंदिर प्रशासन की ओर से दावा किया गया है कि, अब तक 13 लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे हैं।

End of Feed