सीधी पेशाब मामला: पीड़ित की पत्नी ने कही दिल की बात

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 6, 2023, 10:02 AM IST

Sidhi Urination case: सीधी वायरल वीडियो के पीड़ित की पत्नी ने मैं चाहती हूं कि अगर कुछ गलत हुआ है तो सजा मिलनी चाहिए। वीडियो में अगर कुछ गलत हुआ है तो सजा मिलनी चाहिए।

Sidhi Urination case: सीधी वायरल वीडियो के पीड़ित की पत्नी ने कहा कि अगर कोई गलत काम हुआ है तो आरोपी को सजा मिलनी चाहिए। घटना के वायरल वीडियो के बारे में एएनआई से बात करते हुए महिला ने कहा कि वह मेरे पति हैं। मैं चाहती हूं कि अगर कुछ गलत हुआ है तो जो होना है वह होगा। अगर कुछ गलत हुआ है तो सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब तक न तो पुलिस और न ही किसी ने उनके परिवार के सदस्यों पर दबाव डाला या उन्हें परेशान करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अगर गलत किया गया है तो सजा मिलनी चाहिए।

Madhya Pradesh Sidhi Urination case

सीधी पेशाब मामले में पीड़ित की पत्नी

गौर हो कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें प्रवेश शुक्ला नाम का आरोपी एक आदिवासी व्यक्ति के चेहरे पर पेशाब करता नजर आ रहा था। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले का संज्ञान लिया था और आरोपियों के खिलाफ एनएसए लगाने समेत सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे।

End of Feed