मध्य प्रदेश के पंचायत पदाधिकारियों की बल्ले-बल्ले, मानदेय में हुई तीन गुना बढ़ोतरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2023, 08:53 AM IST

मध्य प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा उप सरपंच एवं पंच के मानदेय में लगभग 3 गुना की वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि त्रि-स्तरीय पंचायत, राज्य संस्थाओं के प्रतिनिधि ग्रामीण विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। मनरेगा फंड सहित अन्य योजनाओं की राशि का सदुपयोग करते हुए लोगों की जिन्दगी को आसान बनाने का कार्य किया जाए।

संबल 2.0 में जोड़े गए 17 लाख पात्र श्रमिकों के नाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि त्रि-स्तरीय पंचायत, राज्य संस्थाओं के प्रतिनिधि ग्रामीण विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। मनरेगा फंड सहित अन्य योजनाओं की राशि का सदुपयोग करते हुए लोगों की जिन्दगी को आसान बनाने का कार्य किया जाए। संबल योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने के लिए सजग और सक्रिय रहें। मुख्यमंत्री चौहान ने आज समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास से वीसी द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना में 26 हजार 150 श्रमिकों को 583 करोड़ 36 लाख रुपए की राशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने पंचायत राज प्रतिनिधियों से संवाद भी किया। संवाद में प्रदेश के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकों सहित जिला एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी वर्चुअली जुड़े।

Panchayat officials Honorarium, Shivraj Singh Chouhan

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

पंचायत पदाधिकारियों के मानदेय और अन्य सुविधाओं में वृद्धि

  • जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा उप सरपंच एवं पंच के मानदेय में लगभग 3 गुना की वृद्धि।
  • जिला पंचायत अध्यक्ष का मानदेय 11 हजार 100 से बढ़ाकर 35 हजार रूपए तथा वाहन भत्ता 43 हजार से बढ़ाकर 65 हजार रूपए। अब जिला पंचायत अध्यक्ष को 54 हजार 100 रूपए प्रतिमाह के स्थान पर एक लाख रूपए प्रतिमाह मानदेय और वाहन भत्ता।
  • जिला पंचायत उपाध्यक्ष का मानदेय 9 हजार 500 से बढ़ाकर 28 हजार 500 रूपए तथा वाहन भत्ता 9 हजार से बढ़ाकर 13 हजार 500 रूपए किया जा रहा है। अब जिला पंचायत उपाध्यक्ष को 18 हजार 500 प्रतिमाह के स्थान पर 42 हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय और वाहन भत्ता।
  • जनपद पंचायत अध्यक्ष का मानदेय 6 हजार 500 से बढ़ाकर 19 हजार 500 रूपए प्रतिमाह।
  • जनपद पंचायत उपाध्यक्ष का मानदेय 4 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 13 हजार 500 रूपए प्रतिमाह।
  • सरपंच का मानदेय 1 हजार 750 प्रतिमाह से बढ़ाकर 4 हजार 250 रूपए प्रतिमाह।
  • उप सरपंच एवं पंच का 600 रूपए वार्षिक 3 गुना बढ़ाकर 1800 रूपए।

End of Feed