Madhya Pradesh Fire: बड़वानी में सामने आया दुखद हादसा झोपड़ी में आग लगने से 3 सगे भाइयों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 11, 2023, 12:02 AM IST

Barwani MP Fire: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में सोमवार को एक झोपडी़ में आग लगने से तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Madhya Pradesh Fir News: बड़वानी के पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने बताया कि यह घटना मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर पाटी पुलिस थानांतर्गत बोरकुंड ग्राम में हुई और इस घटना में चार बकरियां और एक बैल भी जल गये।उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान तीन सगे भाइयों- 10 साल मुकेश , 8 साल के राकेश और 6 साल के आकेश के रूप में की गई है।

Barwani MP Fire News

झोपडी़ में आग लगने से तीन सगे भाइयों की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

गहलोत ने बताया कि हादसे के वक्त बच्चों के माता-पिता घर के पास कुआं खोद रहे थे।उन्होंने कहा कि धुएं का गुबार उठता देख माता-पिता झोपड़ी के पास पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी झोपड़ी आग की लपटों से घिर चुकी थी।

End of Feed