MP Elections: कांग्रेस के नहीं होंगे 'पैराशूट उम्मीदवार', सर्वे के हिसाब से देंगे टिकट- कमलनाथ ने किया साफ

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2023, 09:44 PM IST

Madhya Pradesh Elections 2023: सनातन के मसले पर हुए सवाल को लेकर कमलनाथ ने जवाब दिया- सनातन धर्म को तो हम सब स्वीकार करते हैं। यह कोई कहने की आवश्यकता है। अपना देश सनातन धर्म का भी देश है, बाकी भी धर्म हैं, पर सनातन धर्म यह शिक्षा नहीं देता कि दूसरे धर्म को दूर रखा जाए।

Madhya Pradesh Elections 2023: Madhya Pradesh Elections 2023: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सूबे में कांग्रेस की इकाई के प्रमुख कमलनाथ ने साफ किया है कि पार्टी की ओर से इस बार के विधानसभा चुनाव में कोई भी पैराशूट उम्मीदवार नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्वे के हिसाब से ही लोगों को टिकट दिया जाएगा।

kamalnath congress

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ और पार्टी चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे। (फाइल)

शुक्रवार (15 सितंबर, 2023) को सूबे के अशोक नगर जिले में पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने बकाया कि कोई पैराशूट नहीं होगा। जो दूसरी पार्टियों से कांग्रेस में आ रहे हैं, जब तक स्थानीय संगठन उन्हें स्वीकार नहीं करता है, तब तक कोई भी नहीं आता है।

End of Feed