Madhya Pradesh: सीएम मोहन यादव का उज्जैन में हुआ जोरदार स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2023, 02:31 PM IST

CM Mohan Yadav in Ujjain: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्वागत यात्रा में उज्जैन में जनसैलाब उमड़ा। अलग-अलग समाज, संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने जगह-जगह मंच लगाकर उनका किया। स्वागत यात्रा में सीएम मोहन ने रथ पर सवार होकर उज्जैनवासियों का अभिवादन किया।

Madhya Pradesh News Today: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दशहरा मैदान से शुरू हुई स्वागत यात्रा में मुख्यमंत्री का जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री की स्वागत यात्रा दशहरा मैदान से होते हुए सुराना पैलेस होटल, कंट्रोल रूम तिराहा, वर्षा झोन कॉर्नर से फ्रीगंज गुरूद्वारा होते हुए निखार फैशन की ओर बढ़ी। शहर की विभिन्न मार्गों में लोगों ने कतारबद्ध होकर अपने मुख्यमंत्री पर पुष्पों की वर्षा की। छतों से, गैलरी से, स्वागत मंचों से लोगों ने पुष्पों की वर्षा की।

CM Mohan Yadav

जगह-जगह मंच लगाकर लोगों ने किया स्वागत।

मुख्यमंत्री की झलक पाने बेताब दिखे उज्जैनवासी

शहर में लगभग 300 स्वागत मंच बनाये गये थे। मुख्यमंत्री की यात्रा आगे शहीद पार्क सर्कल, टॉवर चौक होते हुए तीन बत्ती चौराहा पहुंची। सभी जगह विभिन्न समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनन्दन किया। हर कोई अपने प्रिय मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिये आतुर नजर आया। जनता अपने प्रिय मुख्यमंत्री को अपने पास देख खुश हो गई। यात्रा आगे सिंधी कॉलोनी तिराहा से शास्त्री नगर, विवेकानंद कॉलोनी से लोटि स्कूल चौराहा पहुंची।

End of Feed