Indore News: इंदौर के इंफोसिस परिसर के दो शावकों वाली मादा तेंदुआ की चहलकदमी, ड्रोन से ली जा रही तलाशी

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 17, 2024, 05:03 PM IST

Indore News: शहर के ‘सुपर कॉरिडोर’ इलाके में इंफोसिस अपना विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) चलाती है। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की एक अन्य दिग्गज कंपनी टीसीएस का सेज इंफोसिस के सेज से सटा है।

Indore News: सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंफोसिस के इंदौर स्थित परिसर के आस-पास तेंदुए के बचाव अभियान के दूसरे दिन बुधवार को वन विभाग को इस जंगली जानवर के दो शावकों के बारे में भी सुराग मिले। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इंदौर के वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) एमएस सोलंकी ने को बताया,"हम सुपर कॉरिडोर क्षेत्र स्थित इंफोसिस परिसर में मंगलवार से तेंदुए की तलाश कर रहे हैं। हमें बुधवार सुबह एक किसान ने बताया कि उसने इस परिसर से सटे गेहूं के खेत में तेंदुए के दो शावक देखे हैं।’’

​leopard news, leopard in indore, indore latest news, indore leopard case, hindi news, indore today news

तेंदुए का दावा। (सांकेतिक फोटो)

डीएफओ के मुताबिक इस बात से संकेत मिलता है कि इंफोसिस परिसर में मादा तेंदुआ घूम रही है और उसने अपने शावकों को खड़ी फसल वाले गेहूं के खेत में रखा है ताकि वे वहां सुरक्षित रह सकें।

End of Feed