MP News: टीकमगढ़ में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष; 3 सगे भाइयों की हत्या से गांव में दहशत, कई अन्य घायल

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के जतारा थाना क्षेत्र में वर्षों पुराने जमीन विवाद ने रविवार को खूनी रूप ले लिया। विवादित खेत की जुताई को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। हमले में तीन सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Tikamgarh Land Dispute: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के ग्राम राजनगर सिमराहार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव चला आ रहा था। रविवार को मामला तब अचानक बिगड़ गया, जब एक पक्ष के लोग हथियारों से लैस होकर ट्रैक्टर के साथ विवादित जमीन की जुताई करने पहुंचे। इसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया और उन्हें रोकने की कोशिश की।

Land Dispute Turns Violent in Tikamgarh

टीकमगढ़ में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप

शुरुआत में दोनों ओर से कहासुनी और गाली-गलौज हुई, लेकिन थोड़ी ही देर में स्थिति बेकाबू होकर हिंसक झड़प में बदल गई। हमलावरों ने कुल्हाड़ियों, लाठियों और डंडों से हमला कर रामलाल लोधी, चतुर्भुज लोधी और बलराम लोधी तीनों सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना में दो महिलाओं, 7 वर्ष की एक बच्ची और 17 वर्षीय किशोर सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

End of Feed