Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना में 98.5% सफल भुगतान, अब 1000 की जगह मिलेंगे 3000 रुपए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 13, 2023, 10:16 PM IST

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के तहत 1209 करोड़ 64 लाख रुपए बहनों के खातों में ट्रांसफर किए।

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 जून को 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' में 1209 करोड़ 64 लाख रुपए की राशि बहनों के खाते में अंतरित क़ी है। अंतरित राशि में 98.5% भुगतान सफल रहा है। शेष सभी 1.5 प्रतिशत मामलों को व्यक्तिगत रूप से चिन्हित किया गया है। समस्या का पता लगा कर आने वाले सप्ताह में सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिससे 25 जून के पहले हितग्राहियों के खाते में राशि जमा हो जाए। प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार और परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई है। योजना में बहनों के बैंक खाते में प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि जमा की जाएगी।

Shivraj Singh Chouhan on Mukhyamantri Ladli Behna Yojana

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

लाड़ली बहना योजना: बढ़कर 3000 रुपए प्रति माह मिलेगा

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बहनों को प्रतिमाह मिलने वाली 1000 रुपए की राशि को बढ़ा कर क्रमशः 3 हजार किया जाएगा। आवश्यक वित्त व्यवस्था के फलस्वरूप योजना में 1000 रुपए के स्थान पर क्रमशः 1250 रुपए, इसके बाद 1500 रुपए, फिर 2000 और इसके बाद 2250 रुपए, 2500 रुपए और फिर 2750 रुपए करते हुए राशि को 3 हजार रुपए तक बढ़ाया जाएगा।

End of Feed