Jabalpur News: पढ़ाई पर मौसम की मार, भारी बारिश के चलते जबलपुर में दो दिन स्कूल बंद

जबलपुर में मानसून एक्टिव है और झमाझम बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने 7 और 8 जुलाई को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। यह आदेश कलेक्टर दीपक सक्सेना ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया है।

Jabalpur Schools Closed: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में भारी बारिश के चलते दो दिन स्कूल बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने मौसम को देखकर एहतियातन कदम उठाते हुए 7 और 8 जुलाई को सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। जिसके तहत जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई और नवोदय विद्यालयों में दो दिनों तक बंद रहेंगे।

Jabalpur School

जबलपुर में भारी बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी

भारी बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा

जबलपुर में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके चलते स्कूल के बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी। साथ ही बारिश से नदी-नालों के तटीय क्षेत्रों और पुल-पुलियों के जलस्तर में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। भारी बारिश के कारण छात्रों की सुरक्षा और संभावित जोखिमों को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा जारी आदेश के अनुसार आने वाले 48 घंटों के भीतर संभावित भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्कूलों को दो दिन बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

End of Feed