जबलपुर के बैंक में दिनदहाड़े लूटपाट, लुटेरों ने 18 मिनट में साफ किए करोड़ों के गहने और कैश

मध्य प्रदेश के जबलपुर में लुटेरों ने एक बैंक से 14.8 किग्रा सोना और 5 लाख रुपये नकद लूट लिए। पांच लुटेरे दो बाइक पर हेलमेट पहनकर आए और 18 मिनट में लूटपाट को अंजाम देकर फरार हो गए। इस दौरान बैंक में सिर्फ 6 कर्मचारी थे, लेकिन कोई गार्ड नहीं था। पुलिस के अनुसार उन्हें देरी से इस घटना की सूचना मिली।

Jabalpur Bank Robbery: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बैंक में लूटपाट की घटना सामने आई है। जहां बैंक खुलते ही लुटेरों ने हमला बोल दिया। हेलमेट पहनकर घुसे पांच लुटेरों ने बैंक से 14.8 किग्रा सोना और 5 लाख नकद लूटे और मौके से फरार हो गए। अपराधियों ने महज 18 मिनट में इस वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बैंक में कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। पुलिस ने बताया कि घटना के 45 मिनट बाद उन्हें लूटपाट की सूचना मिली। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयासरत है।

robbery istock

सांकेतिक फोटो (istock)

बिना हथियार लूटपाट को दिया अंजाम

जबलपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अतुल सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक’ की गणना के अनुसार, लुटेरों ने 10 किलोग्राम सोना (लगभग 10 करोड़ रुपये) और पांच लाख रुपये नकद लूट लिए। मामले की जांच की जा रही है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘बैंक की शाखा में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था। घटना के समय वहां छह कर्मचारी थे। लुटेरे सुबह 8.50 बजे इसमें घुसे और करीब 9.08 बजे बाहर आए। आरोपी दो मोटरसाइकिलों पर हेलमेट पहनकर आए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। हमने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। उनके हाथ में हथियार नहीं थे। लुटेरों में से एक ने अपनी बेल्ट के नीचे एक बन्दूक लगा रखी थी।’’

End of Feed