HUT Terrorist News: भोपाल के कमलापति स्टेशन और मोतीलाल नेहरू स्टेडियम की रेकी भी इन संदिग्ध आतंकियों के द्वारा की गई थी। बिरयानी,लड्डू और अनारदाना जैसे कोड वर्ड का इस्तेमाल वो आपसी बातचीत में करते थे। टेलीग्राम और व्हाट्स ऐप पर बातचीत होती थ। ज़ूम ऐप पर कई बार मीटिंग भी हुई। जिहादी लेट्रेचर तकनीकी उपकरण के अलावा एयर गन,चाकू और तलवारें भी जब्त की गई है। फ़िलहाल ATS जांच कर रही है कितने युवाओं को HUT ने जोड़ा था और ट्रेनिंग दी थी। मध्य प्रदेश पुलिस का कहना है कि इससे संबंधित और जानकारियां जो मिली हैं उन्हें अलग अलग स्रोतों से पुष्ट किया जा रहा है। फिलहाल जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आतंकी बड़ी योजना पर काम कर रहे थे। एटीएस का कहना है कि इस मामले की तह तक जाने की कोशिश हो रही है ताकि पूरी तरह से मामले का राजफाश किया जा सके।
मध्य प्रदेश एटीएस की पूछताछ में खुलासा
एटीएस की गिरफ्त में यासिर
HUT के आतंकी विस्फोटक खरीदने की तैयारी में थे । यही नहीं चुनाव से पहले ब्लास्ट करने की प्लानिंग थी। वे 2 साल से एटीएस की सर्विलांस पर थे। संदिग्धों द्वारा विस्फोटक खरीदने की प्लानिंग के दौरान ही एटीएस ने गिरफ्तार किया था।ATS ने डिजिटल एविडेंस के आधार पर प्लानिंग को क्रैकडाउनइन किया। आतंकियों को देश के बाहर से वॉइस नोट आ रहे थे और उसके आधार पर देश विरोधी प्लानिंग कर रहे थे यासिर को अपनी गिरफ्तारी का डर और उससे पहले डिजिटल एविडेंस को नष्ट कर दिया।
